टीवी के फेमस शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से Saumya Tandon दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं.’भाबीजी घर पर हैं’शो में ‘गोरी मेम’ अनीता भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं Saumya Tandon ने पिछले साल शो छोड़कर अपने फैन्स को मायूस कर दिया था. शो छोड़ने के बाद हालांकि सौम्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हुईं और अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरों से फैन्स के दिलों पर छाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.(फोटो: इंस्टाग्राम)
![]()
इंस्टग्राम पर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से Saumya Tandon दर्शकों के बीच चर्चा में रहती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)
![]()
सौम्या शो में तो साड़ी पहनी नज़र आती थीं लेकिन रियल लाइफ में उनका अलग ही अंदाज़ सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है जिसकी वजह से सौम्या अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि शो छोड़ने के बाद सौम्या और ज्यादा स्टनिंग दिखने लग गई हैं.
![]()
36 साल की सौम्या एक्ट्रेस होने के साथ होस्ट भी रह चुकी हैं. उन्होंने डांस इंडिया डांस, बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट, एंटरटेनमेंट की रात(सीज़न 2)जैसे शो होस्ट किए हैं. वह फिल्म जब वी मेट में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था.
![]()
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सौम्या ने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से 2019 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. अब ये दोनों एक बेटे के पेरेंट्स हैं.
![]()








