स्वदेसी Navigation App के लिए ISRO और MapMyIndia के बीच समझौता
नेविगेशन सर्विस ऐप (Navigation App) के लिए भी अब भारत को विदेशी सर्विसेज पर नहीं रहना होगा निर्भर। Twitter की जगह पर Koo और Whatsapp की जगह पर Sandes ऐप मिलने का बाद अब गूगल मैप (Google Maps) और गूगल अर्थ (Google Earth) का विकल्प भी मिलने वाला है।

स्वदेसी नेविगेशन ऐप (Indigenous navigation App) को डेवलप करने के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ एक साझेदारी की है। ISRO और MapMyIndia कंपनी मिलकर भारत को स्वदेशी नेविगेशन सर्विस उपलब्ध कराएगी।
इसरो के डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने कहा कि डेवलप होने वाले नेविगेशन ऐप में NavIC और Bhuvan जैसी स्वदेशी सैटेलाइट सर्विस की मदद ली जाएगी। आपको बता दें कि NavIC (Navigation with Indian Constellation) भारत में निर्मित एक स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम है, जिसे इसरो ने ही तैयार किया है। साथ ही Bhuvan एक केंद्रीय जियो-पोर्टल है, जिसे इसरो ने विकसित किया है और होस्ट भी कर रहा है।
स्वदेशी नेविगेशन ऐप पर रियल सैटेलाइट इमेज होगी. ये तस्वीरें इसरो से मिलेंगी. यह ऐप बिल्कुल मुफ्त होगा और किसी विज्ञापन बिजनेस मॉडल के साथ नहीं आएगा.










