सोशल मीडिया पर Pragya Jaiswal की तस्वीरें वायरल हैं. उनकी काफी चर्चा भी हो रही है क्योंकि वो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं. इसके साथ ही हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये Pragya Jaiswal हैं कौन जिन्हें इतने बड़े स्टार के साथ फिल्म मिल गई है. आइए जानते हैं.

प्रज्ञा जबलपुर से हैं और उनकी उम्र 30 साल है. इसी महीने 12 जनवरी को प्रज्ञा ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.प्रज्ञा ने साल 2014 में ‘विराट्टू आई डेगा’ से डेब्यू किया था. प्रज्ञा अपनी तस्वीरों के जरिए अपने काम के अपडेट्स देती रहती हैं. Pragya Jaiswal ‘अंतिम’ में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में दिखेंगी. यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रज्ञा पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘अंतिम’ की पूरी टीम के साथ चुपचाप शूटिंग कर रही थीं.

प्रज्ञा जायसवाल सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अकेले इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. प्रज्ञा अपनी बोल्डनेस क लिए जानी जाती हैं. (Photo Credit: Instagram Pragya Jaiswal)

प्रज्ञा जैसवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, जिसने कृष द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा, ‘कांची’ के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट का पुरस्कार जीता था. फिलहाल, वह बालकृष्ण की 106वीं फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को अभी तक कोई टाइटल नहीं मिला है. इतना ही नहीं, प्रज्ञा के पवन कल्याण की आगामी पीरियड ड्रामा का हिस्सा होने की भी खबर सामने आ रही हैं.

प्रज्ञा जायसवाल की आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ को लेकर फैंस काफी काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं..हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) को एक खास जगह पर स्पॉट किया गया था. उस समय सलमान खान के साथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल भी स्पॉट हुईं थी.उनकी सुपरहिट तेलगु फिल्मों में मिर्ची बॉय, फेंस, गुट्रोडु, नक्षत्रंम, जय जानकी नायक शामिल हैं. (Photo Credit: Instagram Pragya Jaiswal)

इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…
इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…
इसे भी पढ़ें : मोनालिसा ने शेयर की तस्वीर… जानें






