जल्द कराएं PAN-Aadharलिंक, नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 30 जून तक विभाग की ओर से दिया गया है अंतिम मौका

 kohramlive desk : PAN और Aadhaar कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य है। विगत दिनों इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च थी। CBDT यानी Central Board of Direct Taxes  ने डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इसके भीतर लिंक नहीं कराने पर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

अब नहीं मिलेगा अधिक टाइम

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ विभागीय अधिकारी ने कहा है कि यह आखिरी मौका है। इसके बाद सरकार किसी भी तरह की रियायत नहीं देगी। इसके बाद नॉन-कंप्लांयंट लोगों के खिलाफ पेनल्टी वसूली जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल में ये प्रावधान किया है कि जो भी PAN और आधार को लिंक नहीं करेगा उस पर 1,000 रुपये की पेनल्टी लगाई जाएगी।

तीन महीने की मिली है राहत

जिन लोगों ने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, उन्हें तीन महीने की राहत मिली है। यह जरूरी है कि समय रहते आप पैन को आधार से लिंक करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड ‘Inactive’ हो जाएगा। ऐसे में आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 272B के तहत 10,000  रुपये की पेनल्टी भी चुकानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : राज्‍य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्‍या है हाल

जानें जरूरी बातें

क- आपका PAN और Aadhaar लिंक है या नहीं, इसके लिए आप Income Tax Department की SMS सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ख-  आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक तय फॉर्मेट में SMS टाइप करना है, और उसे 567678 या 56161 पर भेज देना है।
ग-  इस तरीके से टाइप करें SMS – UIDPAN < 12 डिजिट का Aadhaar> < 10 डिजिट का PAN>
घ-  इस SMS को 567678 या 56161 पर भेज देना है।
च-  अगर दोनों लिंक हैं तो आपके पास एक SMS आएगा, जिसमें लिखा होगा “Aadhaar…is already associated with PAN..in ITD database.

लिंक करने का जानें तरीका 

1- सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home
2- यहां पर बाईं तरफ आपको Link Aadhaar का विकल्प दिखेगा, इसको क्लिक करें।
3- एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसे लिखा है, भरना है।
4-अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो ‘I have only year of birth in aadhaar card’ के बॉक्स को टिक करें।
5- कैप्चा कोड डालें या OTP के लिए टिक करें।
6- लिंक आधार के बटन को क्लिक करें, बस हो गया आपका PAN और Aadhaar लिंक।

इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार

एसएमएस के जरिये भी कर सकते हैं लिंक

  1. आप PAN और Aadhaar को SMS के जरिये भी लिंक कर सकते हैं।
    2. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें – UIDPAN<12-digit Aadhaar><10-digit PAN>
    3. इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें, बस हो गया आपका काम।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...