अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Date:

spot_img
spot_img
Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों की चमक, अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में दोनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। खास मौके पर फिल्मी दुनिया की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की और समारोह की रौनक कई गुना बढ़ गई। अभिनेता विक्की कौशल पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ समारोह में पहुंचे। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आये। उनकी मौजूदगी ने महफिल में खास रंग भर दिया। अभिनेता रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ पहुंचे। वहीं, फिल्म निर्माता बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर के साथ समारोह में नजर आये। समारोह में सैफ अली खान, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी परिवार के साथ पहुंचे। करीना और सैफ अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ नजर आये। पूरा परिवार साथ दिखा तो कैमरों की नजरें भी उन पर टिक गईं। गणपति उत्सव में सलमान खान भी पहुंचे। इस दौरान उनका बदला हुआ लुक चर्चा का विषय रहा। भाईजान के आते ही समारोह में मौजूद लोगों और कैमरों का ध्यान उनकी ओर चला गया।

‘बाबा’ संजय दत्त ने भी लगाई हाजिरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता संजय दत्त भी अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे। अपने खास अंदाज में नजर आये संजय दत्त ने भी महफिल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ समारोह में पहुंचे। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। अभिनेता सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी के साथ समारोह में शामिल हुये। वहीं वरुण धवन भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। दोनों कपल अपने-अपने अंदाज में बेहद शानदार नजर आये। अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में बॉलीवुड की कई पीढ़ियों की झलक एक साथ दिखाई दी। गणपति बप्पा की भक्ति, सितारों की मौजूदगी और परिवारों की खूबसूरत तस्वीरों ने इस शाम को खास बना दिया।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: