Patna : गंगा और पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना की चिंता बढ़ा दी है। दोनों नदियां डेंजर लेवल पार कर चुकी हैं। मनेर, दानापुर और फतुहा के दियारा इलाकों में बड़ी आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। कई जगह पानी सड़कों तक पहुंच गया है। CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली। जान-माल की सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिये।
तटबंधों पर 24 घंटे नजर
बाढ़ के खतरे को देखते हुये पटना DM कुंदन कुमार ने हाई अलर्ट जारी किया है। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी होगी। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां तत्काल पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं। 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। मदद या सूचना के लिये 0612-2210118 और 8235449748 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
माँ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। pic.twitter.com/Z456Uu3uCk
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 3, 2026




