spot_img

नगर निकाय चुनाव से पेसा तक गरजी भाजपा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : भाजपा जिला कार्यालय, खूंटी आज सियासी सरगर्मी का गवाह बना। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित आवश्यक बैठक में नगर निकाय चुनाव, VG–RAM–G योजना और पेसा कानून जैसे ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर मंथन हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बिना लाग-लपेट कहा कि नगर निकाय चुनाव को झारखंड सरकार ने जानबूझकर लटकाकर रखा है। नतीजा यह है कि विकास ठहर गया है और निकायों में अफसरशाही हावी हो गई है। उन्होंने दो टूक मांग रखी कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और EVM से कराये जायें, ताकि जनता की भागीदारी और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो। VG–RAM–G योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रदीप वर्मा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित” बताया। कहा, कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में हजारों योजनाओं के नाम बदले, एक परिवार को महिमामंडित किया। राम तो महात्मा गांधी के आदर्श थे, अपने अंतिम क्षणों में भी गांधी जी के मुख पर राम नाम था। फिर कांग्रेस राम नाम से क्यों चिढ़ रही है?  उन्होंने स्पष्ट किया कि VG–RAM–G योजना विकसित भारत के संकल्प में ग्रामीण मजबूती की रीढ़ है,यह नाम नहीं, नीयत और नीति का सवाल है।

बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, कांशी नाथ महतो, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये व्यावहारिक सुझाव दिये। मैदान, समय और संदेश, तीनों पर फोकस तय हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया, वहीं, धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पहान ने दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम, योगेन्द्र नायक, रूपेश जायसवाल, अनुप साहू, राखी कश्यप, महावीर राम, राजेश महतो, किशनचंद कश्यप, आदर्श अंशुल, कंचन सिंह, विमला देवी, अलका देवी, मनोज नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई