spot_img

85 हजार रुपये के चलते दोस्त बना का’तिल, क्या बोले SP… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : जमीन की खरीद-बिक्री में हिस्सेदारी के 85 हजार रुपये को लेकर उपजा विवाद दोस्ती पर इस कदर भारी पड़ा कि मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के गुयू गांव में कांग्रेस नेता सुमित तिग्गा की हत्या की गुत्थी को खूंटी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल मृतक के दो दोस्तों संजय बालमुचू और दशरथ मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गुयू गांव के ही निवासी हैं। खूंटी SP मनीष टोप्पो ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि बीते 22 दिसंबर की शाम सुमित तिग्गा की गांव के पास जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार सुराग की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने घरों में छिपे हुये हैं।

सूचना के आधार पर तोरपा ASP ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जमीन बिक्री से मिले पैसों में सुमित तिग्गा ने उन्हें 85 हजार रुपये नहीं दिये थे। इसी रंजिश में उन्होंने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं, खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। कोयल नदी के डोंगा घाट से 23 दिसंबर को बरामद अज्ञात शव की पहचान सिमडेगा जिले के रोमजोल गांव निवासी बीबीएल मड़की के रूप में की गई है। SP मनीष टोप्पो ने बताया कि जांच में सामने आया कि बीबीएल की हत्या उसी के परिचित नितिर मड़की उर्फ नितिन ने की थी। दोनों नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर नितिर ने बीबीएल को नदी के बीच जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से बीबीएल पास की चट्टान से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई