spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 28 May 2021 : शुक्रवार का दिन रहेगा फायदेमंद, भाग्य का मिलेगा साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको अपने व्यवसाय में किसी बात की कोई चिंता सता रही है, तो वह आज समाप्त होगी। आज आपका अपने परिवार के सदस्यो के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है और फिर वह बिगड़ भी सकता है। आज आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी से कोई वादा ना करें क्योंकि आप यदि किसी का भला सोचेंगे, तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। भाइयों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो आपके कंधो पर आज कुछ अतिरिक्त भार आ सकता है, जिसे पाकर आप कुछ विशेष करेंगे, जिससे आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा। आज आपके परिवार में आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ सकती है, जिससे आप थोड़ा तनाव ग्रस्त भी रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम सोपा जा सकता है, जिसे आपको मेहनत और ईमानदारी से करना होगा, जिससे आपको अपनी साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपको कुछ उत्तर दायित्व की पूर्ति करनी पड़ सकती है जिससे आपकी कुछ दिक्कते भी बढ़ सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और धैर्य रखिए तो अच्छा फील होगा। आज आपके व्यापार मे आपके ऊपर कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन इसके बाद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझे क्योंकि आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा, जिससे आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आपको मदद भी करनी पड़ सकती हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको आवेश में आकर अपने व्यवसाय में नौकरी में कोई भी गलती करने से बचना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको ध्यान देना होगा कि किसी के भी प्रति मन में गलत विचार ना लाएं यानी खुद के अलावा दूसरों का भला सोचें, तभी आपका भला होगा। आज किसी नए व्यवसाय या अनुबंध का भी योग बनता दिख रहा है। साईं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथी कर्मचारी से सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज यदि आपके बिजनेस में आपको कोई प्रिय व्यक्ति सलाह दे, तो उसे नजरअंदाज ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको उन लोगों से सतर्क रहना होगा, जो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपका लंबे समय से कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपके भाइयों की मदद से आपको प्राप्त होगा। आज आप अपनी जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आपके जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आज आपको अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास करना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से भी आज कुछ मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ फेरबदल भी करनी पड़ सकती है, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा हुआ तो यह बदलाव आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर साफ नजर आएंगे, लेकिन उलझनों के बीच आप को यह समझ नहीं आएगा कि इसको लूं या ना। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान में परहेज रखें। यदि जरूरत हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको यदि किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप आज कोई नौकरी की खोज कर रहे हैं या फिर कोई नया कारोबार चलना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा लेकिन उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें, तभी आगे बढ़े। इसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर आज वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। यदि ऐसा हो, तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आज आपको अपनी नौकरी या व्यापार दोनों में लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो आपके बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से रात्रि के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने का समाचार सुनने से मन में हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपने कोई मन्नत मांगी हुई है, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए जाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यदि आज आप अपने व्यवसाय की किसी डील को लंबा खींचने की कोशिश करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए उसका निर्णय तभी ले। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा के मार्ग में आ रही बांधा आज दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप बहुत लंबे समय बाद अपनी लाइफ के रूटिन में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल लेंगे और अपने ऊपर कुछ धन व्यय करेंगे। आप अपनी जरूरत के लिए नए कपड़े, मोबाइल, घड़ी आदि भी खरीद कर ला सकते हैं। आज आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन नौकरी में यदि आज किसी से कोई विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी मे सौम्यता को बनाए रखना होगा, वही आपको सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में आज आपको कोई नया पद भी मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर कुछ खर्चा कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करें। आज आपको किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला भी नहीं करना है, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आप सामाजिक कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी अपने किसी खास परिचित से मुलाकात होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...