Ranchi : अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भागने वाले रांची का अरुण कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है। मृतक अरुण की बहन चंदा देवी और उसके जीजा दिनेश का इल्जाम है कि रांची से सीवान पहुंची पुलिस ने अरुण को पहले बेतरह मारा-पीटा और फिर उसे छत से नीचे धकेल दिया। उन्हें भी पीटा गया। वहीं रातू पुलिस के एक जिम्मेदार अफसर ने कहा कि लड़की को वापस ले आया गया है। अरुण का कैसे क्या हुआ, वहां जाने वाले पुलिसकर्मी नरेश बाबू ही बेहतर बता सकते हैं। उन्हें ही सीवान भेजा गया था। वहीं सीवान पुलिस ने मीडिया को बताया कि किडनैप लड़की को खोज निकाला गया है, अपहरण को लेकर रांची के रातू थाने में FIR दर्ज किया गया था। छापामारी के दौरान किडनैपर भाग निकला। रविवार की सुबह पानी से भरे एक गड्डे में उसकी डेड बॉडी मिली। वहीं सीवान पुलिस के एक अन्य अफसर ने मीडिया से कहा कि पुलिस के देखते ही अरुण राम घबरा गया और छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लगभग 39 साल के अरुण की मौत पर सस्पेंस बरकरार है। यह घटना सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। वहीं अरुण के साथ गई लड़की की उम्र करीब 19 साल बताई गई है। मृतक अरुण रांची में एक कोल कंपनी में काम करता था।
घटना को लेकर अबतक जो खबरें सामने आई है, उसके अनुसार रांची में रहनेवाला अरुण राम करीब डेढ़ महीने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया था। इल्जाम है कि शादीशुदा अरुण अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर अपनी बहन चंदा के घर चला गया था। उसकी बहन सीवान के संघमित्रा कॉलोनी में रहती है। इधर, लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी का अगवा कर लेने का केस रांची के रातू थाने में दर्ज कराया। बीते जुलाई माह से गायब लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस उसे खोज रही थी। इस बीच रांची पुलिस को इनपुट मिला कि अरुण राम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपनी बहन के घर सीवान में है। इस सूचना पर रांची पुलिस की एक टीम को सीवान भेजा गया। इसके बाद रविवार को उक्त खबरें उछलकर सामने आई। अरुण का एक बेटा भी है। पति की मौत के बाद से उसकी पत्नी की हालत बहुत खराब है।
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड संग भागने वाले की मिली डेड बॉडी, मौत पर सस्पेंस बरकरार… जानें
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जिंदा ज*ल गई बेटी और नई नवेली दुल्हन…












