Kohramlive : पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखोपाध्याय की बेटी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय मंगलवार को बीरभूम के रामपुरहाट स्थित अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकती हालत में मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुताबिक, ब्रिष्टि पिछले 5-6 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके पिता निहार मुखोपाध्याय ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के लोग घर के ग्राउंड फ्लोर पर थे। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
शिक्षक भर्ती विवाद में आया था नाम
ब्रिष्टि का नाम पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सामने आया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद जारी नौकरी रद्द करने वाली सूची में उनका नाम 608वें नंबर पर था। हालांकि, नौकरी ज्वाइन करने के कुछ समय बाद उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ब्रिष्टि का पति के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था। दोनों का एक 12 साल का बच्चा बताया जा रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Birbhum, West Bengal: Former Chief Minister Mamata Banerjee’s relative, Bristi Mukherjee, was found dead at her family residence in Rampurhat, Birbhum. She was the daughter of Former Chief Minister Mamata Banerjee’s cousin, Nihar Mukherjee. Her body was recovered from the house… pic.twitter.com/xXSaAw1bAF
— IANS (@ians_india) September 1, 2026





