UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात ने रिश्तों पर भरोसा करने वालों को अंदर तक झकझोर दिया है। जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेकर पवन ठाकुर ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमियों के साथ मिलकर उसके लिये मौत का जाल बुन दिया। पहले उसे घर में बंधक बनाया गया, फिर करंट देकर तड़पाया गया और आखिर में जबरन जहर खिलाकर मौत के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पूरी कहानी को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस खौफनाक साजिश का खुलासा कर दिया।
पत्नी ने खुद दी थी सूचना
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में रहनेवाले 30 साल के पवन कुमार ठाकुर एक फर्म में काम करते थे। बीते शनिवार सुबह उनकी पत्नी आंचल ने पवन की बहनों अनीता और बबीता को फोन कर कहा कि “पवन ने कुछ खा लिया है, वह बोल नहीं रहे हैं।” सूचना मिलते ही परिवार के लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे। पवन के भाई देवेंद्र कुमार उन्हें अस्पताल लेकर गये, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी की खामोशी ने बढ़ाया शक
जब परिवार और पुलिस ने आंचल से घटना के बारे में पूछताछ की, तो वह सवालों से बचती नजर आई। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। शनिवार शाम आई रिपोर्ट ने पूरे मामले को पलटकर रख दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि पवन की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह बिजली का करंट दिये जाने के निशान भी मिले। यहीं से पुलिस को समझ आ गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
पत्नी का अपने रिश्तेदार से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने आंचल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किये। आंचल ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे यानी भतीजा अंकित के साथ प्रेम संबंध था। करीब छह महीने पहले पवन को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद घर में विवाद और मारपीट भी हुई, लेकिन दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि आंचल ने अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। करीब 15 दिन पहले मायके में ही इस साजिश की पटकथा लिखी गई। बीते शुक्रवार की शाम पवन काम से लौटकर घर आया, तो पत्नी ने उससे लड़ना-झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों बहनों ने उसे बंधक बना लिया और अपने-अपने प्रेमियों को घर बुला लिया। चारों ने मिलकर पवन को बिजली का करंट लगाया और फिर जबरन जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद चारों आरोपियों ने इसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। परिवार को बुलाकर कहा गया कि पवन ने खुद जहर खा लिया। सिटी SP कुमार रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा, प्रेमी अंकित और अजय दिवाकर को हिरासत में ले लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें
इसे भी पढ़ें : छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…
इसे भी पढ़ें : ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…
इसे भी पढ़ें : केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…






