Giridih : गिरिडीह के मोहनपुर सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार की गाड़ी पर फायरिंग की गई। उनकी टाटा सूमो गाड़ी पर करीब तीन गोलियां दागी गई। जेलर बाल-बाल बच गये। इस वारदात को एक बाइक पर सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी स्तर से लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। यह वारदात दिन के उजाले में गिरिडीह के डांडीडीह पुल के पास हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हमलावरों को खोज निकाला जायेगा। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद कुछ लोगों का कहना है कि अपराधियों की हिमाकत बढ़ गई है। चोर उचक्के और गुंडे में अब पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। जब जहां चाहा, वहां बेखौफ घटना को अंजाम दे देते हैं। राजधानी रांची में तो हद कर दी गई, पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को ही मौत के घाट उतार दिया।
जेलर की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में जो बातें उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार जेलर बुधवार को दिन के उजाले में अपनी गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में ही डांडीडीह पुल को क्रॉस कर थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि अचानक बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में दहशत कायम हो गई। घटनास्थल पर आसपास से जुटे लोगों में कुछ ने कहा कि अपराधी बेखौफ है और उनके अंदर अब डर नहीं रह गया। हांलाकि इस बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा दें राज्य
इसे भी पढ़ें : पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में Women’s College के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, CM ने दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रांची में महिला एसआई को पिकअप वैन से कुचला, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : Maruti ने लॉन्च की मात्र 4.25 लाख में SUV, 25km से अधिक का माइलेज







