Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम फायरिंग की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कुसुम विहार रोड नंबर-9 पर अचानक 3 से 4 राउंड गोलियां चलने की आवाज से लोग सहम गये और अफरातफरी मच गई। फिलहाल फायरिंग के कारण और आरोपी को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलीं या अवैध से। सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुये सदर थाना पुलिस भी मौके पर बुलाई गई। सदर DSP खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
राजधानी रांची में फा’यरिंग, मौके पर पुलिस…
Date:




