श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO एयर मार्शल क्या बोले… जानें

Date:

spot_img

UP : भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) होंगे। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन के मुताबिक, CEO पद के लिये 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुये थे। इसके बाद तीन नामों का चयन किया गया, एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, मेजर जनरल संजय प्रताप सिंह और श्रुति भारद्वाज। अंततः जिम्मेदारी जीतेंद्र मिश्रा के हिस्से आई। नई दिल्ली में नियुक्ति की घोषणा के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में मिश्रा ने इसे अपना परम सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि इतने योग्य उम्मीदवारों के बीच उनका चयन होना उनके लिये बड़े सौभाग्य की बात है और वह इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मानते हैं। भारतीय वायुसेना में 43 वर्षों की सेवा के बाद अब श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा का अवसर मिलना उनके लिये पवित्र जिम्मेदारी है। जीतेंद्र मिश्रा का रिश्ता पूर्वांचल की मिट्टी से है। वह मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। 6 दिसंबर 1986 को उन्होंने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। लंबे सैन्य करियर में उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया। वह कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी उन्होंने काम किया। भारत के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वाले मिश्रा के पास बड़े संगठनों के संचालन, नेतृत्व और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का लंबा अनुभव है।

गोविंद देव गिरी बने नये महासचिव

ट्रस्ट की बैठक में एक और बड़ा फैसला हुआ। स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, जो अब तक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष थे, उन्हें नया महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट में तीन नये सदस्यों को शामिल किया गया है, मदन मोहन पांडेय — अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता। वह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में रामलला की ओर से कानूनी पैरवी करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। महेश भागचंदका — दिल्ली। डॉ. निर्मला यादव — मूल रूप से शिकोहाबाद की रहने वालीं। हिंदी और संस्कृत में परास्नातक डॉ. यादव के पास विश्वविद्यालय में करीब 15 वर्षों तक काम करने का अनुभव है। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ऑनलाइन जुड़े। दोपहर तीन बजे हुई दूसरी बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...