Shehnaaz Gill का ट्रांसफॉर्मेशन, मेकओवर देख फैंस हुए हैरान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बिग बॉस 13 फेम  Shehnaaz Gill  इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। जिससे पंजाब की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने लोगों का दिल जीत लिया है। शहनाज ने बिग बॉस शो खत्म होने के काफी मेहनत की है। जिसका नतीजा दिखने लगा है। अब शहनाज गिल का नया लुक देखते ही बनता है। बिग बॉस फेम क्यूट चबी शहनाज अब बोल्ड और सेक्सी हो गई हैं।

Shehnaaz Gill इन दिनों कई फोटोशूट करवा रही हैं। गिल का हर फोटोशूट देखने लायक होता है। हर तस्वीर में अभिनेत्री बेहद सुंदर लगती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में शहनाज का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा हैं। उनकी तस्वीरों को देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि ये प्यारी और क्यूट सी शहनाज हैं।

इन फोटोज में शहनाज गिल ने डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी है। साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप और फ्रीजी हेयर्स से लुक को कम्प्लीट किया है। गिल इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी फैंस नए लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। वह जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बिग बॉस फेम की इस एक्ट्रेस की ये फोटोज डब्बू रत्नानी के क्लिक की हैं।

शहनाज की इन फोटोज पर सब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उनकी तस्वीरों को बोल्ड और सेक्सी बता रहे हैं। वहीं कई शहनाज को पहचान ही नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि गिल रियलिटी शो बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आई थी। इस शो से उन्हें पहचान मिली है। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती है। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक समय सिडनाज काफी ट्रेंड पर रहा था।

spot_img

Related articles:

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...

मोनालिसा ने शेयर की तस्वीर… जानें

Kohramlive : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने...