Kohramlive : श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें SIA के एक अधिकारी, FSL टीम के तीन विशेषज्ञ, दो फोटोग्राफर, दो राजस्व अधिकारी और एक दर्जी समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आसपास के 3 नागरिक घायल हुये। सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 11:20 बजे पुलिस थाने के खुले हिस्से में एक हालिया अभियान में बरामद किये गये विस्फोटकों की जांच चल रही थी। नमूने लेने की प्रक्रिया के बीच अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। DGP नलिन प्रभात ने इसे आकस्मिक धमाका बताया और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी शोक की लहर है। CM उमर अब्दुल्ला ने इसे “दुखद आकस्मिक विस्फोट” बताते हुये मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि यह हादसा दिखाता है कि हमारे पुलिसकर्मी कितने जोखिम में काम करते हैं। एक रूटीन जांच ने अचानक कई परिवारों को मातम में डुबो दिया और पुलिस सिस्टम को बड़ा झटका दे दिया।
पुलिस स्टेशन में ध’माका, इतनों की चली गई जान…
Date:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…
राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ
10 दिन का युद्धविराम…
इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा
DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…
आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों
Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…
शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन
”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”
उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।



