संभल : रेणू एक साथ दो परीक्षाओं से गुजरी। डिलीवरी का समय होने के बावजूद वह शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा में शामिल होने पहुंची। प्रसव पीड़ा के बीच पूरी परीक्षा दी। परीक्षा खत्म करते ही सीधे अस्पताल पहुंची और एक नन्ही सी परी को जन्म दिया। रेणू संभल के असमोली क्षेत्र की रहने वाली है। चार साल पहले कपिल कुमार से उसकी शादी हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है। इस बीच वह फिर गर्भवती हो गई। हाउस वाइफ की भूमिका निभाने के साथ वह टीईटी की तैयारी भी कर रही थी। रविवार को गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में उसकी परीक्षा थी। वह पति के साथ परीक्षा देने पहुंची। पेपर खत्म होने से कुछ पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, मगर उसने प्रसव पीड़ा को बर्दाश्त करते हुये परीक्षा पूरी की। रेणू को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी जैसी ही मंडी धनौरा के एसडीएम अरुण कुमार को हुई। उन्होंने तत्काल गजरौला सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह को सूचना दी। बिना देरी एंबुलेंस भेजी और परीक्षा केंद्र से रेणू को सीएचसी लाया गया। जहां रेणू ने बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ है।
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में Lohardaga Police, देखिये क्या किया…
इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत
इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें : हे राम… शादी वाले घर में ये क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 22 धराये, जानिये क्यों…
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, निकली हैं बंपर Vacancy, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : ‘पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं’, अल्लू के डायलॉग का राज हैं…






