spot_img
spot_img

पहली बार 2 करोड़ के पार पहुंचा रोजगार, महाराष्ट्र कमाई में नंबर-1…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक उथल-पुथल ने उद्योगों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है, लेकिन भारत की फैक्ट्रियां इस दौर में भी अपनी अलग कहानी लिख रही हैं। देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने न सिर्फ कमाई बढ़ाई, बल्कि रोजगार के मोर्चे पर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की Annual Survey of Industries (ASI) 2024-25 रिपोर्ट के मुताबिक, देश की फैक्ट्रियों की शुद्ध आय में करीब 9.68% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कारखानों में काम करने वाले लोगों की संख्या पहली बार 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2.10 करोड़ तक पहुंच गई है।

14 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में रजिस्टर्ड फैक्ट्रियों में करीब 1.96 करोड़ कर्मचारी काम कर रहे थे। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर करीब 2.10 करोड़ हो गई। यानी करीब 14 लाख से ज्यादा अतिरिक्त लोगों को रोजगार मिला और कर्मचारियों की संख्या में लगभग 7.2% की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में भी 12.08% की बढ़ोतरी हुई है। रोजगार देने के मामले में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सबसे आगे रहे। इन पांच राज्यों की फैक्ट्रियों ने देशभर में फैक्ट्री रोजगार में 56% से ज्यादा हिस्सेदारी दर्ज की। देश में रजिस्टर्ड फैक्ट्रियों की संख्या भी बढ़ी है। 2023-24 में जहां करीब 2.60 लाख फैक्ट्रियां थीं, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर करीब 2.67 लाख हो गई। यानी एक साल में फैक्ट्रियों की संख्या में करीब 2.64% की वृद्धि हुई।

फैक्ट्रियों की संख्या में तमिलनाडु नंबर-1

राज्यवार आंकड़ों में तमिलनाडु सबसे आगे है। वहां करीब 41,221 फैक्ट्रियां हैं। इसके बाद गुजरात में 33,084, महाराष्ट्र में 27,379, उत्तर प्रदेश में 24,964 एवं कर्नाटक में 15,629 फैक्ट्रियों की संख्या के मामले में प्रमुख औद्योगिक राज्यों की यह तस्वीर बताती है कि देश का मैन्युफैक्चरिंग नक्शा तेजी से फैल रहा है।

कमाई में महाराष्ट्र का दबदबा

अगर सवाल हो कि फैक्ट्रियों ने सबसे ज्यादा कमाई कहां की, तो तस्वीर बदल जाती है। महाराष्ट्र इस मामले में देश में नंबर-1 रहा। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा। देश की कुल फैक्ट्री आय में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी 54% से अधिक रही। पूरे देश की फैक्ट्रियों की कमाई 2023-24 के करीब 24.58 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में करीब 26.94 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी सिर्फ एक साल में करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिये 2024-25 कई मायनों में बेहतर साल रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्रियों के कुल फंड में 11.10% की वृद्धि हुई। वहीं, शुद्ध आय में 9.68% बढ़ोतरी, नेट प्रॉफिट में 7.73% वृद्धि, कुल उत्पादन में करीब 7.8% इजाफा, दीर्घकालिक संपत्तियों पर खर्च में 10.54% बढ़ोतरी दर्ज की गई।

खाने की फैक्ट्रियां दे रहीं सबसे ज्यादा रोजगार

अगर उद्योगवार रोजगार की बात करें तो खाद्य उत्पाद क्षेत्र सबसे आगे है। इस सेक्टर में 23 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके बाद कपड़ा उद्योग में करीब 17 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं, जबकि बेसिक मेटल सेक्टर तीसरे स्थान पर है।

वेतन देने में भी महाराष्ट्र नंबर-1

कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2023-24 में देशभर के फैक्ट्री कर्मचारियों को दिए गए वेतन और भत्तों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 17.48% थी, जो 2024-25 में बढ़कर 17.64% हो गई। तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा, हालांकि उसकी हिस्सेदारी 13.16% से घटकर 13.02% हो गई। देश में रोजगार देने के मामले में गैर-सरकारी कंपनियां सबसे आगे हैं। कुल फैक्ट्री कार्यबल में उनकी हिस्सेदारी 73.77% है। इसके बाद साझेदारी वाले उद्योगों की हिस्सेदारी 13.75% है। वहीं एकल स्वामित्व वाले कारखानों में 7.34% लोग काम करते हैं और सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी सिर्फ 2.17% है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...