Ramgarh : मां की ममता और उनकी यादों का कोई विकल्प नहीं होता। मां के जाने के बाद भी उनका एहसास जीवन का हिस्सा बना रहता है। कुछ ऐसे ही भावों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं। रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर CM ने परिवार के सदस्यों के साथ दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म अदा की। स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्होंने मां को श्रद्धासुमन अर्पित किये और उन्हें नमन किया। यह रस्म केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम, सम्मान और अटूट भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।















