खलारी : खलारी प्रखंड की मायापुर, हुटाप और खलारी पंचायत के गांवों में 20 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। यहां देर रात आए हाथियों ने दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में लगी गेंहू, मटर और आलू की फसलों को बर्बाद कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाई और शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के झुंड में नौ बच्चे भी हैं। हाथियों के उत्पात के बाद ग्रामीण काफी दहशत में हैं।
इसे भी पढ़ें : नीलगाय के खाल-मांस और हथियार के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : लाल किले पर बवाल : 22 एफआईआर दर्ज, CCTV से नपेंगे उपद्रवी





