Chennai: लाखों की नशीली खेप बरामद, तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे हैरान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चेन्नई में विदेश से आई नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है. एयर कस्टम अधिकारियों ने नीदरलैंड से आई नशे की खेप फॉरेन पोस्ट ऑफिस से जब्त की. लाखों के नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए शातिरों ने जो नया तरीका अपनाया था. कस्टम अधिकारियों ने उसका भी पर्दाफाश कर दिया. दो अलग अलग पार्सल के जरिए आई इस खेप में एमडीएमए टैबलेट (MDMA Tablets), मेथामफेटामाइन और क्रिस्टल पाउडर में भी नशीले पदार्थ भेजे गए थे. विभागीय टीम ने एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई की है.

कस्टम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहला पार्सल सूबे के नामक्कल इलाके में रहने वाले एक शख्स के नाम पर आया था.

वहीं दूसरा पार्सल चेन्नई के पते पर आया था जिसमें एक ग्रीटिंग कार्ड था, उसमें डच भाषा में ‘जिफेलिसी टीयर!’ लिखा था, जिसका अर्थ है ‘बधाई’ होता है.

पार्सल में 26 ग्राम मेथामफेटामाइन क्रिस्टल भी था जिसकी कीमत 2.6 लाख रुपए बताई गई है. दोनों पार्सल से लगभग 6.6 लाख रुपए का नशीला सामान बरामद हुआ. 

नशे की गोलियों की बात करें तो इन 100 MDMA टेबलेट (Blue Punisher) की कीमत चार लाख बताई जा रही है.

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...