Kohramlive Desk : फलों में आम सबको पसंद है। कच्चे और पके दोनों रूप में आम का इस्तेमाल खूब होता है। गर्मी में कच्चे आम का पना खूब पसंद किया जाता है। आम का पना यानी कच्चे आम का ड्रिंक। यह ड्रिंक प्यास बुझाने के साथ ही शरीर को अंदर से कूल-कूल रखने में भी सहायता करता है। साथ ही सेहत को बुलंद रखने में भी कारगर है।
Read More : PNB बैंक की इस शाखा में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
दूर करता है सोडियम और आयरन की कमी
गर्मी में पसीना अधिक निकलने की वजह से जरूरी सॉल्ट जैसे- सोडियम, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स भी शरीर से बाहर निकलने लगते हैं। इस वजह से बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है। इस कमी को दूर करने में आम का पन्ना खास भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें :आज से 30 अप्रैल तक ## Night curfew का ऐलान, रात 10 से सुबह 5 बजे तक…
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
आम पना में विटामिन सी (Vitamin C) और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो बैक्टीरिया से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में खासकर फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें मैलिक, साइट्रिक और ऑक्सैलिक जैसे- कई एसिड होते हैं, जो लीवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं और जॉन्डिस (Jaundice) जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं।
Read More :BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
स्ट्रेस में कमी करने में सक्षम
कोरोना काल में इन दिनों लोगों में डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम पना में मौजूद विटामिन बी 6 शरीर में ऐसे हार्मोन्स को रिलीज करने में मदद करता है। इससे ब्रेन तनाव मुक्त हो जाता है। इससे स्ट्रेस में कमी आती है।






