Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें और बढ़ता तनाव… सेहत पर इनका असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और मोटापा ऐसी समस्यायें हैं, जिनमें समय पर देखभाल और सही सलाह बेहद जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुये राजधानी रांची के लालपुर में भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक की शुरुआत हुई है। रांची के डंगराटोली स्थित ईस्टर्न मॉल में पैंटालून्स के ऊपर तीसरी मंजिल पर शुरू हुये इस क्लिनिक में मरीजों को परामर्श, जरूरी जांच, फिजियोथेरेपी और डाइट संबंधी सलाह एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। यहां डायबिटीज और उससे जुड़ी मेटाबॉलिक बीमारियों की रोकथाम, पहचान और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। क्लिनिक में मरीजों को झारखंड के मशहूर सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. एम.के. भदानी परामर्श देंगे। क्लिनिक की कार्यशैली का मूल आधार नैतिकता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता है। इसकी टैगलाइन “Care with integrity. Treat with compassion.” यानी ईमानदारी से देखभाल और करुणा के साथ इलाज, इसी सोच को सामने रखती है। यहां मरीज की स्थिति के अनुसार जरूरी जांच और उपचार की सलाह दी जायेगी। चिकित्सा संबंधी फैसले वर्तमान वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित होंगे और मरीजों को जांच व इलाज की जरूरत भी समझाई जायेगी। डॉ भदानी का कहना है कि डायबिटीज का लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर यह हृदय, आंखों, नसों और पैरों को भी प्रभावित कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुये क्लिनिक में डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं की पहचान के लिये कई जांच सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। यहां ईसीजी, आंखों के पर्दे यानी रेटिना की जांच (फंडोस्कोपी), फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच (PFT) और खून की जांच की सुविधा मिलेगी। एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (ABPM) के जरिये सामान्य दिनचर्या के दौरान ब्लड प्रेशर पर नजर रखी जा सकेगी। डायबिटिक फुट जांच के तहत पैरों में रक्त संचार, संवेदना और तलवों पर पड़ने वाले दबाव की जांच भी की जायेगी। इसका उद्देश्य पैरों से जुड़ी संभावित समस्याओं की पहचान और समय रहते उचित देखभाल में मदद करना है।
कहां है क्लिनिक और कब मिलेगा डॉक्टर से परामर्श?
भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का पता है—तीसरी मंजिल, ईस्टर्न मॉल, पैंटालून्स के ऊपर, डंगराटोली, लालपुर, रांची, झारखंड-834001।
OPD का समय:
- सोमवार से शनिवार: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
- शाम: 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक।
- रविवार: क्लिनिक बंद रहेगा।
अपॉइंटमेंट के लिये संपर्क करें:
- फोन: 80925 05804
- व्हाट्सऐप: 92346 10735
- ईमेल: bhadaniclinic01@gmail.com









