दिल्ली : ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली क्षेत्र के जिन यात्रियों की ट्रेन छूट गयी है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे उनके टिकट का पैसा रिफंड करेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ई-टिकट लेने वाले टीडीआर और ई-टीडीआर के माध्यम से मंगलवार (26 जनवरी) रात 9 बजे तक रिफंड के लिए आवेदन कर दें। यहां याद दिला दें कि ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। 18 पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना भी है।
इसे भी पढ़ें :इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्लेयर महज 13 साल में सम्भाली थानाध्यक्ष का पद
इसे भी पढ़ें :जब टिकट कंफर्म कर ट्रेन में चढ़ने लगे तो…











