Dhanbad : धनबाद कोर्ट परिसर में आज अचानक हंगामा खड़ा हो गया। एक आरोपी को हिरासत में लेने को लेकर अधिवक्ता और RPF के सब-इंस्पेक्टर के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। हालात ऐसे बने कि कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद धनबाद बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुये संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि यह मामला उस समय शुरू हुआ, जब अधिवक्ता संतोष सिंह एक आरोपी को सरेंडर कराने के लिये कोर्ट लेकर जा रहे थे। इसी दौरान खुद को RPF का जवान बताने वाले एक व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में लेने पर जोर दिया। अधिवक्ता संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। कोर्ट परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही बैंक मोड़, धनबाद, धनसार और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित RPF कर्मी को अपने साथ धनबाद थाना ले गई।
महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…
Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...
अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…
Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...
AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…
Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...
खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…
Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...
Advertisement