spot_img
spot_img

बिहार कैबिनेट के 23 फैसलों से विकास को रफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img

Patna : बिहार में विकास की रफ्तार तेज करने के लिये CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में पेयजल आपूर्ति, बिजली ट्रांसमिशन, हवाई अड्डों के विकास, पर्यटन और स्वास्थ्य समेत कई अहम क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार के इन फैसलों का मकसद बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और राज्य के विकास को नई गति देना है। कैबिनेट के फैसलों में दरभंगा हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिये जमीन अधिग्रहण, मुंगेर और वैशाली में पेयजल आपूर्ति योजनाओं तथा सुपौल में बिजली उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव खास रहे।

दरभंगा में कार्गो हब के लिये ₹225.91 करोड़ मंजूर

बिहार में हवाई संपर्क और माल ढुलाई की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण के लिये जमीन अधिग्रहण हेतु 225 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान योजना के तहत राज्य के सरकारी हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट को चैलेंज मोड में शामिल करने से संबंधित राज्य सरकार के दायित्वों के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई। इन फैसलों से हवाई परिवहन और माल ढुलाई की सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

मुंगेर और वैशाली में पेयजल के लिये करोड़ों की मंजूरी

ग्रामीण इलाकों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिये कैबिनेट ने दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी। मुंगेर में हवेली खड़गपुर और टेटिया बंबर प्रखंडों की 14 पंचायतों के 177 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिये 279.51 करोड़ रुपये एवं वैशाली में महुआ और चेहराकलां प्रखंडों की 36 पंचायतों के 493 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिये 506.71 करोड़ रुपये मंजूर किये गये। इन योजनाओं का उद्देश्य संबंधित इलाकों में लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इनके क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सुपौल में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

बिजली ट्रांसमिशन व्यवस्था को मजबूत करने के लिये सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में नए उपकेंद्र के निर्माण और 220 केवी तथा 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण से जुड़ी 575.36 करोड़ रुपये की नई योजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना से बिजली की आपूर्ति और ट्रांसमिशन नेटवर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, पर्यटन के क्षेत्र में भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुंगेर के भीम बांध क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के माध्यम से काम कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करना और प्राकृतिक स्थलों को बेहतर तरीके से पर्यटकों के लिए तैयार करना है।

जयंती पर राजकीय समारोह

कैबिनेट ने दो प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मंजूरी दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जायेगी। गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती 5 अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जायेगी। वहीं, वर्ष 2027 के लिये बिहार सरकार के कार्यालयों में अवकाश और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत राज्य में छुट्टियों की घोषणा से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े फैसलों के तहत बक्सर स्थित राजकीय श्री धन्वंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय सह चिकित्सालय में सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के कुल तीन पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। वहीं, बिहार सूचना प्रौद्योगिकी अवर सेवा नियमावली, 2026 के गठन के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई।

PM मोदी का अभिनंदन

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बिहार की ओर से अभिनंदन और आभार व्यक्त करने की बात कही।CM ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। CM सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुये कहा कि बिहार में पहले 13 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब 31 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। उनके मुताबिक, पहले राज्य में 1,310 मेडिकल विद्यार्थी पढ़ते थे, जबकि अब MBBS विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 4,710 हो गई है। उन्होंने दरभंगा में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार के दूसरे एम्स के भवन निर्माण की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। CM सम्राट चौधरी ने केंद्र से बिहार को पिछले 12 वर्षों में 13 लाख करोड़ रुपये मिलने का दावा करते हुये कहा कि राज्य में आठ नये पुलों पर काम चल रहा है। बक्सर, सोनपुर, भागलपुर और कहलगांव-कटैया समेत विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुये उन्होंने बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच छह लेन सड़क निर्माण की योजना का भी उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...