TRENDING : प्लेन क्रैश होने से फेमस एक्टर विलियम जोसेफ लारा की मौत हो गयी। जो लारा के नाम से इन्हें लोग जानते थे। नब्बे के दशक में टीवी पर टार्जन का किरदार निभाकर जो लारा मशहूर हुए। जानकारी के अनुसार, 58 साल के लारा अपनी पत्नी ग्वेन लारा और 5 अन्य लोगों के साथ जेट विमान पर सवार थे। तभी अचानक नैशविल के पर्सी झील में प्लेन क्रैश होकर जा गिरा। जोसेफ लारा समेत 7 लोगों के शवों की तलाश पुलिस कर रही है।
Read More : माथे पर पल्लू रखने लायक भी नहीं छोड़ा (वीडियो)
झील में तलाश और बचाव अभियान का काम जारी
रदरफोर्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के कैप्टन ने बताया कि झील में तलाश और बचाव अभियान का काम जारी है। विमान में सवार सात लोगों की पहचान की गयी है। जो ब्रेंटवुट के रहने वाले थे। परिवार वालों ने प्लेन में सवार लोगों के नामों की पुष्टि की है। ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जोसेफ लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स भी प्लेन में सवार थे।
Read More : पुलिस पर दुकानदारों ने किया पथराव, कराने गई थी लॉकडाउन का पालन
मॉडलिंग ने लारा ने शुरू किया था करियर
फेमस एक्टर विलियम जोसेफ लारा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1989 में फिल्म ‘टार्जन इन मैनहट्टन’ में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद टीवी पर आने वाले ‘टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स’ में काम किया। जोसेफ म्यूजिक की दुनिया में करियर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 2002 में एक्टिंगव की दुनिया को अलविदा कह दिया।
Read More : आग की चपेट में आकर 7 दुकानें हुईं खाक, लाखों का नुकसान, एक माह से बंद थीं…






