spot_img

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नहीं दिखेंगी ‘दयाबेन’, जाने क्या हुआ ऐसा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ऐसा है जिसका हर एक किरदार दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। 

दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट तौर पर सामने आ गया है कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी। एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक के दौरान दिशा और शो के मेकर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातें चल रही थीं। इसके लिए दिलचस्प कहानी और सही मौके की तलाश भी की जा रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। यही कारण है कि दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

इसी बीच कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें भी आई थीं लेकिन सब अफवाह निकलीं। यह भी खुलासा हुआ था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी। इतना ही नहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री राखी विजान ने दयाबेन का किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दिशा की जगह कौन लेता है। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में शो की टीआरपी के लिए भी यह एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...