spot_img

बेटी का बदला, खोल डाली खोपड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityananad Dubey) : गढ़वा में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। ओझा-गुणी और भूत-प्रेत के शक में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक ग्रामीण की कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भवनाथपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुये मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 3 जनवरी 2026 का है, जब भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग के दुधमनिया घाट स्थित यात्री शेड से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रूखी रजवार (निवासी मुरमाकला, पलामू) के रूप में हुई। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सीता रजवार की बेटी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। एक कथित ओझा मानमति कुंवर ने डलिया देखकर दावा किया कि घर के दक्षिण दिशा में रहने वाले व्यक्ति ने भूत लगाकर बच्ची को मारा है। इसी अंधविश्वास में सीता को यकीन हो गया कि ओझा-गुणी का काम करने वाला रूखी रजवार ही दोषी है। इसके बाद साजिश रची गई। बीते 2 जनवरी की रात आरोपी सीता और उसका ममेरा साला मनोज रजवार रूखी को बाइक पर बैठाकर ले गये, शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर कनपट्टी में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में पुराने माओवादी संपर्क की भी बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में सीता रजवार (मुख्य आरोपी), मनोज रजवार और मानमति कुंवर (कथित ओझा) शामिल है।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई

झारखंड में बागवानी को बढ़ावा: CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में IIHR बेंगलुरु से MoU

CM हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को झारखंड सरकार के उद्यान निदेशालय और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), बेंगलुरु के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर

नीड बेस्ड लेक्चररों ने CM से की यह मांग… जानें

CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात