spot_img

सिलेंडर हुआ महंगा, आज से क्या-क्या बदला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज से साल 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और हमेशा की तरह नया साल कई अहम वित्तीय नियमों में बदलाव भी लेकर आया है। 1 जनवरी 2026 से लागू हुये ये नियम सीधे तौर पर आम लोगों नौकरीपेशा, व्यापारी और उपभोक्ता, सबकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करेंगे। अगर इन बदलावों की जानकारी नहीं रही, तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। आइये, आसान और साफ भाषा में समझते हैं आज से लागू हुये बड़े बदलाव

अब रिवाइज्ड ITR नहीं भर पायेंगे

इनकम टैक्स से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव यह है कि रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न (Revised ITR) दाखिल करने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 थी। जिन टैक्सपेयर्स ने समय पर रिटर्न नहीं भरा, वे अब रिवाइज्ड ITR फाइल नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को अब सिर्फ अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) का विकल्प ही मिलेगा।

पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन खत्म

पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख भी निकल चुकी है। जिनका पैन अब तक आधार से लिंक नहीं है, उनका पैन निष्क्रिय माना जा सकता है। इसका असर बैंकिंग, निवेश, टैक्स रिटर्न फाइलिंग और अन्य जरूरी वित्तीय कामों पर पड़ेगा।

LPG गैस सिलेंडर महंगा

नये साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

 8वें वेतन आयोग की आहट

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग का असर 1 जनवरी 2026 से माना जा रहा है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई