spot_img

CWG 2022: सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, पुरुष डबल्स में जीता गोल्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जहां क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स में सोने के तमगे हासिल किए तो वहीं, डबल्स में सात्विक और चिराग ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games-2022) में सोमवार को पुरुष डबल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया।  बर्मिंघम में इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सात्विक और चिराग ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी के खिलाफ लगातार गेमों में जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने 21-15, 21-13 से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ सात्विक और चिराग कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष डबल्स में गोल्‍ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

पीवी सिंधु और लक्ष्‍य सेना ने भी जीता गोल्‍ड

दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने 13वें नंबर की कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराया। इसी के साथ उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में मिशेल से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। सिंधु ने 2014 में कांस्य पदक जीता था, जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थीं। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के उप-विजेता लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मलेशिया के दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर इन खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीता। योंग के खिलाफ 20 साल के लक्ष्य की यह लगातार तीसरी जीत रही।

इसे भी पढ़ें : जनजातीय जीवन दर्शन का झलक दिखला जाएगा झारखंड जनजातीय महोत्सव

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

Related articles:

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से धमाका, पहला मैच इनका…

BCCI ने IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ICC ने खोला खजाना…

T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम पर ईनाम की बारिश हुई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट के लिए घोषित 11.25 मिलियन डॉलर के कुल पुरस्कार फंड का वितरण किया, जिसमें चैंपियन भारत को 26,39,423 डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) मिले।

विश्वविजेता टीम इंडिया पर BCCI का छलका प्यार, 131 करोड़ दिये…

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्वविजेता इंडिया टीम पर 131 करोड़ रुपये की ईनामी बारिश कर दी है। बोर्ड ने पूरे भारतीय दल के लिये 131 करोड़ रुपये की ईनामी राशि का ऐलान किया। इस राशि में 15 खिलाड़ियों

World Cup के बाद ICC ने अर्शदीप पर ठोका जुर्माना… जानें कितना

Kohramlive : T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के...