कोरोना का कहर: इन राज्यों में भी Lockdown और ‘सख्त पाबंदियां’, देखें पूरी लिस्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कोरोना देश में भयावह है। कोरोना महामारी को देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सख्त पाबंदिया और lockdown लागू कर दिए है।

यहां पढ़ें पूरी लिस्ट –

  • दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है और अब इसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • उत्तर प्रदेश : कोरोना कर्फ्यू की मियाद 17 मई तक के लिए बढ़ाई गई है।
  • बिहार : चार मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया।
  • ओडिशा : पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया।
  • राजस्थान : राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया. हालांकि, संक्रमण रोकने के लिए पिछले महीने से ही पाबंदियां लागू हैं।
  • झारखंड : लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ाया. राज्य में सबसे पहले ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के तहत 22 अप्रैल को पांबदियां लागू की गई थी।
  • छत्तीसगढ़ : सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई जबकि पहले जिलाधिकारियों को 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।



  • पंजाब : 15 मई तक सप्ताहांत लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के अलावा विस्तृत पांबदी लगाई गई है।
  • हरियाणा : तीन मई को सात दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया, इससे पहले नौ जिलों में था सप्ताहांत लॉकडाउन।
  • चंडीगढ़ : प्रशासन ने सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया है।
  • मध्यप्रदेश : राज्य में 15 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू है, केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट।
  • गुजरात : रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू और 36 अन्य शहरों में 12 मई तक दिन में भी पाबंदी लागू।
  • महाराष्ट्र : पांच अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसे पाबंदी लागू है, इसके साथ ही लोगों की आवाजाही पर पाबंदी और निषेधाज्ञा भी लागू. इन पाबंदियों को बढ़ाकर 15 मई तक किया गया. लातूर, सोलापुर जिले में स्थानीय लॉकडाउन लागू। अमरावती, अकोला और यवतमाल में सख्त पाबंदी।
  • पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते से ही सख्त पाबंदी लागू, सभी तरह के समागम पर रोक
  • असम : रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे बजाय शाम छह बजे से लागू। बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रहेगी रोक रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक था।
  • नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक सख्त नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन।
  • मिजोरम : सरकार ने 10 मई तड़के चार बजे से 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया।



  • अरुणाचल प्रदेश : शनिवार से शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • मणिपुर : सात जिलों में आठ मई से 17 मई के बीच रात्रि कर्फ्यू।
  • सिक्किम : 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।
  • जम्मू-कश्मीर : 10 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी थी।
  • उत्तराखंड : रात्रि कर्फ्यू सहित कई पाबंदियों को दोबारा लागू किया गया। अप्रैल के अंत में लागू कर्फ्यू को तीन सबसे अधिक प्रभावित जिलों देहरादून, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में 10 मई तक बढ़ाया गया था।
  • हिमाचल प्रदेश : सात मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू।
  • केरल : आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन लागू।
  • तमिलनाडु : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन में रहेंगे लोग।
  • पुडुचेरी : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन रखने का फैसला।



spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...