Corona ने ली गढ़वा के रमना सीओ संजीव भारती की जान, एंबुलेंस में खत्‍म हो गया था ऑक्‍सीजन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं। शुक्रवार 16 अप्रैल को गढ़वा के रमना सीओ संजीव भारती की भी कोरोना से मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका गढ़वा में ही इलाज चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची रेफर किए गए थे। चान्हो के समीप एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया। आनन-फानन में दूसरे एम्बुलेंस में शिफ्ट कर रांची रवाना किया गया। मगर अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Read More : @Corona का कहर : लातेहार में #CRPF जवान और दुमका में कार्यपालक अभियंता की मौत

गुरुवार को लातेहार में एक सीआरपीएफ जवान की कोरोना से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को दुमका के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी की भी कोरोना से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लातेहार के सीमाखास स्थित कैंप में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान इंद्रजीत यादव (46) 14 अप्रैल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में आया था। जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर गुरूवार की शाम सात बजे जवान को मेदिनीनगर ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही जवान की मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान के शव को शुक्रवार को जिला मुख्यालय के औंरगा नदी स्थित मुक्ति धाम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार में मृतक जवान के परिजन भी शामिल थे। जवान के निधन की सूचना पर सीआरपीएफ व पुलिस अफसरों ने शोक व्यक्त कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : लूटे गये 1.25 करोड़ में 90 लाख बरामद, 4 धराये, अपराधियों को गेम देने वाला निकला करीबी दोस्‍त

दुमका के डीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। उन्‍होंने लिखा है- बड़े दुख के साथ सूचित करना है कि मनोज चौधरी, कार्यपालक अभियंता, दुमका का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। दिवंगत को विनम्र श्रद्धांजलि ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। डीसी के ट्वीट का सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी रिट्वीट कर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Read More : कोरोना का भय : संक्रमित हुई तो महिला ने खुद को किया आग के हवाले

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...