spot_img

CM आवास में शुभकामनाओं का संगम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नये साल के आगमन के साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय शुभेच्छाओं, आत्मीयता और सकारात्मक संकल्पों का साक्षी बना। राज्य के कई वरीय प्रशासनिक, पुलिस एवं संस्थागत पदाधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी आगंतुकों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सभी के सहयोग, समन्वय और सतत प्रयासों से झारखंड को एक सशक्त, समृद्ध और सुशासित राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने आशा जताई कि वर्ष 2026 राज्यवासियों के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और शांति लेकर आये तथा प्रदेश में सौहार्द का वातावरण और मजबूत हो।

CM हेमंत सोरेन से भेंट करने वालों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक रमेश घोलप, धनबाद के DC आदित्य रंजन, गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव सहित कई आला अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा रांची, धनबाद, हजारीबाग एवं पश्चिमी सिंहभूम से जुड़े नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिले। नववर्ष की बधाई देने पहुंचे पुलिस अधिकारियों में ACB की ADG प्रिया दुबे, CID के IG असीम विक्रांत मिंज, IG प्रोविजन मयूर पटेल कन्हैयालाल, IG मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, ACB के DIG चंदन सिन्हा, विशेष शाखा के DIG नौशाद आलम, बोकारो प्रक्षेत्र के DIG आनंद प्रकाश, हजारीबाग के DIG अंजनी कुमार झा सहित कई वरीय अधिकारी शामिल रहे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के SSP, SP, सिटी SP, ग्रामीण एवं ट्रैफिक SP तथा ACB से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे। सीसीएल के CMD एन. के. सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर DCM सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जमाल अहमद, एनएचएआई एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

 

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई