spot_img

समय पर पूरा करें हर काम, DC ने ली क्लास… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने आज स्वास्थ्य विभाग एवं जिला समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर अपने मातहत अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। DC ने किसी भी हालत में समय पर अपना हर लक्ष्य हासिल करने को कहा है। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित सभागार में आयोजित बैठक में DC राहुल कुमार सिन्हा ने सबसे पहले मातृ स्वास्थ्य, शिशु टीकाकरण, शिशु मृत्य दर, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान/NHM  से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर सभी प्रभारियों को लक्ष्य प्राप्ति ससमय करने को कहा। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान योजना के तहत भर्ती हो रहे मरीजों को समय पर लाभ देने को कहा गया है।

वहीं बैठक में मौजूद सिविल सर्जन ने बुखार से पीड़ित हर रोगी का मलेरिया टेस्ट कराने को कहा है, ताकि समय रहते उनका बेहतर इलाज हो सके। इस साल जनवरी से जून तक कुल 1 लाख 52 हजार 755 ज्वर पीड़ितों का रक्त संग्रह किया गया। जिसमें 49 घनात्मक पाये गये, जिनका समय रहते इलाज मुहैया करा उन्हें सही-सलामत घर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके, बुढ़मू, बुंडू, लापुंग और मांडर को लक्ष्य के अनुरूप मलेरिया की रोकथाम की दिशा में बेहतर काम करने को कहा गया है। मलेरिया से बचाव हेतु तमाड़ के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र में DDT का छिड़काव किया जा रहा हैं।

बैठक में सिविल सर्जन को बताया गया कि डेंगू चिकुनगुनिया सर्विलेंश का काम बीते 1 जुलाई से सभी राँची के सभी वार्ड में सूक्ष्म कार्य योजना के अनुसार काम किया जा रहा हैं। फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। 1016 रोगियों को कीट बांटा गया हैं। वहीं 173 हैड्रोसिल रोगियों का ऑपरेशन किया गया है। फाईलेरिया क्लीनिक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खोला जा चुका हैं।

बैठक में, रांची के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पूरक पोषाहार कार्यक्रम, सेविका/सहायिका के रिक्त पद पर चयन की स्थिति आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई, वहीं सभी CDPO को कहा गया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आगामी 14 अगस्त सभी लाभुकों को एक साथ राशि का भुगतान किया जाना है। लाभुकों के चयन में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका की मदद ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में कोयला कारोबारी पर फा’यरिंग, शूटरों का चेहरा हुआ कैद… जानें

इसे भी पढ़ें : CM की अच्छी पहल : अब कोई बेमौ’त नहीं मरेगा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसी लोहरदगा पुलिस, फिर जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : आदिवासी समाज आहत, भाजपा कार्यालय के बाहर होगा हंगामा… जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...