आज से झारखंड में शीतलहरी का कहर, इन जिलों में अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, जिन जिलों में शीत लहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। यहां ठंडी हवाएं और कोहरे के चलते सुबह-शाम का मौसम काफी सर्द रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली सूखी और ठंडी हवाएं अब झारखंड की ओर रुख कर चुकी हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें। किसानों को भी खेतों में देर रात तक काम करने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में अब दिन चटख धूप और रात ठिठुरन भरी रहेगी। यानी, नवंबर के दूसरे हफ्ते से झारखंड में सर्दी का असली मौसम शुरू हो गया है।

Map of Jharkhand state districts in green yellow and red colors indicating cold wave warning levels with labels for Giridih Palamu Chatra Koderma Giridih Lohardaga Ranchi Khunti Gumla Simdega West Singhbhum East Singhbhum Saraikela Kharsawan and text overlays for warning details date and issuing center.

इसे भी पढ़ें : OMG! लाखों खर्च कर मनी भैंस की बर्थडे पार्टी… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ

10 दिन का युद्धविराम…

इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि  युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन

”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”

उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।