spot_img

पुरुष कर्मचारियों के लिये CM का बड़ा ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिये 15 दिनों की पितृत्व छुट्टी (Paternity Leave) देने का फैसला किया है। CM सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इसके साथ ही तमिलनाडु में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के दौरान पत्नी और नवजात की देखभाल के लिये विशेष अवकाश की सुविधा मिलेगी।तमिलनाडु सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे। वे बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म की वास्तविक तारीख से छह महीने के भीतर किसी भी समय 15 दिन का अवकाश ले सकते हैं।

मां और नवजात की देखभाल में पिता की भी होगी भागीदारी

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात दोनों के लिये बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पिता की मौजूदगी मां को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग देने के साथ बच्चे की देखभाल में भी मददगार होती है। सरकार के अनुसार, पुरुष कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग की जा रही थी। इस पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया है। तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से 365 दिनों की मातृत्व छुट्टी मिलती है। अब पुरुष कर्मचारियों के लिये भी 15 दिन की पितृत्व छुट्टी का प्रावधान किया गया है।

बच्चे के जन्म से पहले भी ले सकेंगे छुट्टी

नयी व्यवस्था के तहत पात्र पुरुष कर्मचारी बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले छुट्टी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद छह महीने की अवधि के भीतर भी 15 दिनों का अवकाश लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य पिता को बच्चे की शुरुआती देखभाल और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रूप से शामिल होने का अवसर देना है।

इसे भी पढ़ें :

दिव्यांग अभ्यर्थियों के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश…

Sahibganj : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग...

संविधान दिवस पर उपराष्ट्रपति ने जारी किये नये संस्करण…

New Delhi : भारत का संविधान अब देश की सभी...

बिहटा में 2 लाख लीटर क्षमता का प्लांट शुरू…

Patna : बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य...

बिहार में खुलेगा AI कंपनी का ग्लोबल डिलीवरी सेंटर…

Patna : बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग...

पूर्व सांसद आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल… जानें क्यों

Patna : बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: