spot_img

नये साल पर मिलने आये अधिकारी से CM हेमंत सोरेन बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नये साल की पहली सुबह मुख्यमंत्री आवास का माहौल आत्मीय शुभकामनाओं से सराबोर रहा। CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिष्टाचार मुलाकात की और नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। CM हेमंत सोरेन ने सभी आगंतुकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुये उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से राज्य में सुख,शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की प्रार्थना की। CM ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार होगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में हर वर्ग का योगदान अहम है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन-सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ राज्य सरकार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। CM हेमंत सोरेन आवास पहुंचने वालों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, वित्त विभाग के  सचिव प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद के सदस्य राजीव रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक छवि रंजन, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, नगर विकास विभाग के निदेशक नैंसी सहाय, मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव राजीव रंजन, STF के IG अनूप बिरथरे, रांची के DC मंजुनाथ भजंत्री एवं रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन सहित अन्य शामिल थे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई