CM हेमंत सोरेन ने दिलाया टॉप अचीवर का ताज, चमका झारखंड का नाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की मेहनती मिट्टी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने विकास की एक और ऊंचाई छू ली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के DPIIT द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को “टॉप अचीवर अवॉर्ड” मिला। यह राज्य के लिये गर्व और गौरव दोनों का प्रतीक बन गया है। CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और सार्थक नीतियों ने झारखंड को प्रगति की यह राह दिखाई, वहीं, देश के औद्योगिक नक्शे पर झारखंड को एक नई पहचान मिली। अवार्ड ग्रहण करने के बाद उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर यह उपलब्धि साझा की। CM ने टीम को बधाई देते हुये कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड के लिये गर्व का क्षण है। यह हमारे सामूहिक प्रयासों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड आज न सिर्फ खनिज संपदा में समृद्ध है, बल्कि नीति, नीयत और नतीजों में भी अग्रणी बन रहा है। सभी अधिकारी और विभाग एक सूत्र में बंधकर राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हम सबके समन्वित प्रयासों से झारखंड अब विकास की नई इबारत लिख रहा है। हमारा लक्ष्य है कि निवेश, नवाचार और नौकरियों से नया झारखंड भरा हुआ हो। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार निवेश, रोजगार और औद्योगिक पारदर्शिता के क्षेत्र में हर जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

क्या है बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान, जानें…

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (DPIIT) का यह सर्वे राज्यों के Ease of Doing Business यानी व्यापार करने में सहजता के पैमानों पर आधारित है। इसमें नियामक सुधार, डिजिटल नवाचार, जवाबदेही और पारदर्शिता जैसे संकेतकों पर राज्यों का मूल्यांकन किया जाता है। झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन एवं सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मिला है। यह उपलब्धि बताती है कि झारखंड अब “रिसोर्स-रिच” ही नहीं, बल्कि “रिफॉर्म-रेडी” राज्य बन चुका है।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने