spot_img

नीतीश से मिलने पहुंचे चिराग, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के साथ ही यह साफ हो गया कि नीतीश कुमार एक बार फिर, दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर रुझान आते ही NDA खेमे में खुशी की लहर दौड़ी और शाम तक CM आवास नेताओं से गुलज़ार हो उठा। जदयू के संजय झा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और कई BJP नेता नीतीश को बधाई देने पहुंचे। PM नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर जीत की शुभकामनायें दीं। शनिवार सुबह लोजपा (रा.) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी नीतीश से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद चिराग ने साफ कहा “NDA ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2020 में हमारे खिलाफ जो भ्रम फैलाया गया था, वह गलत नैरेटिव था।” चिराग ने बताया कि दोनों दलों के बीच किसी भी तरह की खटास नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि वोटिंग के समय नीतीश ने लोजपा (रा.) उम्मीदवार को समर्थन दिया था, और उन्होंने खुद जदयू उम्मीदवार समर्थित किया। NDA ने 202 सीटों पर कब्जा किया। वहीं महागठबंधन 35 पर ही सिमट गया। इस चुनाव में NDA ने 202 सीटें जीतकर सत्ता में शानदार वापसी की।

BJP – 89

जदयू – 85

लोजपा (रा.) – 19

हम (से) – 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4

महागठबंधन कुल 35 सीटों पर सिमट गया

राजद – 25, कांग्रेस – 6, भाकपा माले – 2, CPI(M) व IIP – 1-1
अन्य में AIMIM को 5 और BSP को 1 सीट मिली।

बहुमत से 80 सीटें ज़्यादा लाकर एनडीए ने खेल पूरी तरह अपने हाथ में ले लिया है। अब नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियाँ तेज़ हो चुकी हैं।

नई सरकार का खाका आज तय होने की संभावना

आज बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह और नित्यानंद राय के साथ अहम बैठकें होंगी। शपथ ग्रहण की तारीख, नये मंत्रिमंडल का आकार, गठबंधन के हिसाब से मंत्री पदों का बंटवारा
तय किया जायेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...