चौपारण पुलिस एक्शन में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ चौपारण पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुये एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। हालांकि, इसके बावजूद भी चोरदाहा चेकपोस्ट से चौपारण की ओर बालू तस्करी का सिलसिला दिन-रात जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के अंधेरे में रोजाना 20 से 25 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर चौपारण की ओर निकलते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दानुआ घाटी, जिसे लोग अब “मौत की घाटी” कहने लगे हैं, में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें ट्रैक्टर चालकों की जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद बालू माफियाओं के हौसले कम नहीं हुये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बालू तस्करी रोकने के लिये पुलिस की सख्त और लगातार निगरानी बेहद जरूरी है।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने