Kohramlive : मेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार को पक्षी से टकरा गई। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की है। घटना के बाद 160 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया। इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं।
MIA के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उड़ान 6ई1467 ixe-dxb (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे’ से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन’ (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बयान के अनुसार, ‘‘ इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।
इसे भी पढ़ें : आदिवासी समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का हो रहा प्रयास : CM
इसे भी पढ़ें : पति से मिलकर मुंबई से रांची लौटी मधू इस हाल में मिली…
इसे भी पढ़ें : सूरज को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना, जानें गुनाह…
इसे भी पढ़ें : बोलेरो का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : आशीष विद्यार्थी दूसरी बार बने दूल्हा, पत्नी रुपाली को लेकर कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड पर आया बड़ा अपडेट, 14 जून तक…देखें
इसे भी पढ़ें : फेसबुक और व्हाट्सएप चलाने वाले हो जाए अलर्ट, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : मौसम ने ली करवट, बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : मेरी रगों में झारखंड का खून : राष्ट्रपति