चैनलों को चेतावनी, नई गाइडलाइन लागू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : लाल किले के नजदीक हुये भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद जब कुछ टीवी चैनलों ने अपनी रिपोर्टिंग में विस्फोटक बनाने के तरीकों और कथित आरोपियों के पक्ष में संकेत देने वाले वीडियो प्रसारित किये, तो केंद्र सरकार तुरंत हरकत में आई। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी टीवी चैनलों के लिये नई कड़ी गाइडलाइन जारी की है, जिसका मकसद मीडिया रिपोर्टिंग में संयम और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। सरकार ने साफ कहा कि कुछ चैनल, हिंसक गतिविधियों को जायज ठहराते दिखे, संदिग्धों को मिसगाइडिंग नैरेटिव के साथ पेश कर रहे थे और सबसे खतरनाक विस्फोटक सामग्री बनाने से जुड़ी जानकारी दिखा रहे थे। यह किसी भी रूप में हिंसा को बढ़ावा, सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

मंत्रालय ने चेतावनी दी कि किसी भी कार्यक्रम में अश्लील, मानहानिकारक, जानबूझकर झूठी, उकसाने वाली बात, अर्धसत्य पर आधारित नैरेटिव, हिंसा भड़काने वाला कंटेंट, राष्ट्र-विरोधी प्रवृत्ति, राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने वाली सामग्री बिल्कुल नहीं होनी चाहिये। इन्होंने साफ कहा कि “गैरकानूनी गतिविधियों को दिखाने या बढ़ावा देने वाले दृश्यों के प्रसारण से हर हाल में बचें।” परामर्श में टीवी चैनलों को “उच्चतम स्तर का विवेक और संवेदनशीलता” अपनाने की सलाह दी गई। खासकर आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा गया।

मीडिया स्वतंत्र है, लेकिन जिम्मेदार भी

धमाके जैसे गंभीर मामलों में सनसनी, तकनीकी डेमो, हिंसक कंटेंट, आरोपियों का महिमामंडन जनता की सुरक्षा और देश की स्थिरता को सीधे प्रभावित कर सकता है। इसलिये सरकार ने यह परामर्श जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी अनिवार्य है।

छवि

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में मुस्कानों की बहार, 15 दिसंबर तक चलेगा अभियान…

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने