Kohramlive : केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। मुरुगन ने कहा कि वह अब तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं। अपने इस्तीफे में एल. मुरुगन ने तमिलनाडु की हालिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को मिले जनसमर्थन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य और भाजपा के लिए और अधिक काम करने का उनका संकल्प मजबूत हुआ है। मुरुगन ने अपने पत्र में बताया कि वह एक साधारण और गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी और पशुपालन से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ने के बाद उन्होंने भाजपा में करीब तीन दशक तक काम किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का मूल मंत्र बताया—‘राष्ट्र सबसे पहले, पार्टी उसके बाद और मैं सबसे अंत में।’ अब उनका पूरा ध्यान तमिलनाडु में पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर रहेगा।
Minister of State for Information and Broadcasting and Parliamentary Affairs, L. Murugan, resigns from both his ministry and membership of the Rajya Sabha https://t.co/ZjXyP21udQ
— ANI (@ANI) October 13, 2026









