गोवा : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे लिए। गोवा में बेहद करीबी मेहमानों के बीच दोनों की शादी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, शादी से पहले की सारी रस्में रविवार को ही पूरी हो गई थीं।
View this post on Instagram
खास रिश्तेदार ही शादी में शरीक हुए, जिन्हें मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाजत नहीं थी। एक समाचार चैनल की खबर की मानें तो इस शादी में सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हुए। कोविड-19 महामारी के चलते ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अचानक छुट्टी लेने के बाद जस्सी की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था। पहले एक साउथ अभिनेत्री से उनका नाम जुड़ा, लेकिन बाद में संजना से शादी की खबरें वायरल होने लगीं। दिलचस्प है कि अबतक दोनों की ओर से न तो पुष्टि की गई है और न ही खंडन। अब शादी के बाद बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर की हैं।

“Love, if it finds you worthy, directs your course.”
Steered by love, we have begun a new journey together. Today is one of the happiest days of our lives and we feel blessed to be able to share the news of our wedding and our joy with you.
Jasprit & Sanjana pic.twitter.com/EQuRUNa0Xc
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 15, 2021
Bumrah bowled over by Sanjana ????
Here’s wishing love, laughter and a happily ever after for @Jaspritbumrah93 and @SanjanaGanesan ????❤???? #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/tbJ3YXhN2I
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2021
प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा दोनों को कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ नहीं देखा गया। न ही इससे पहले किसी मीडिया रिपोर्ट में दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। सबसे पहले स्पोर्टसकीड़ा ने दोनों की शादी की खबर चलाई थी। 28 वर्षीय संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर हैं। पिछले कुछ समय से वह कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं।

संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता। वैसे उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। संजना पुणे की मशहूर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं।













