kohramlive desk : कोविड 19 की महामारी की दूसरी लहर से पूरी दुनिया साल 2021 में भी परेशान है। कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से फैलना शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में इससे बचाव के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाना न भूलें। बचाव के लिए यह अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। इसके साथ सबसे जरूरी है कि बॉडी का इम्युनिटी पावर मजबूत हो। ध्यान रहे सिर्फ कोरोना ही नहीं, किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने के लिए शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र का मजबूत होना जरूरी।

इसे भी पढ़ें :सर्दी-जुकाम में जल्द लाभ पहुंचाती है चिरौंजी, जानिए अन्य लाभ
ब्लड में डब्ल्यूबीसी रहे भरपूर
कमजोर इम्यून सिस्टम और तनाव एक-दूसरे से जुड़े हैं। अगर आप लंबे वक्त तक तनाव लेते रहते हैं तो प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। स्ट्रेस से शरीर की वाइट ब्लड सेल्स और लिम्फोसाइट्स घट जाती हैं। इनका काम बाहरी इन्फेक्शंस से शरीर की रक्षा करना होता है।

इसे भी पढ़ें :मोबाइल फोन सिरहाने रखकर सोने से बचें, जानें क्या है खतरा
जल्दी-जल्दी जुकाम होना ठीक नहीं
मेडिकल साइंस के मुताबिक, एक अडल्ट को साल में 3 बार जुकाम होना सामान्य है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम होता रहता है, इसका मतलब आपका इम्यून सिस्टम वीक है। इम्यूनिटी ठीक है तो ऐसे संक्रमण 2-4 दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :गर्मी में धीमा होता है डाइजेशन, अधिक लिक्विड लेने से मेनटेन रहेगा टेम्परेचर
विटामिन डी जरूर लें
कई रिसर्चेस में ये बात सामने आई है कि विटामिन डी सांस से जुड़ी तकलीफों और कैंसर से बचाव के लिए भी जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपकोक कई तरह के वायरल इन्फेक्शंस होने का खतरा रहता है। कोरोना संक्रमित जिन लोगों का विटामिन डी लेवल कम था, उनकी कंडीशन क्रिटिकल देखी गई। विटामिन बी और डी लेवल अच्छा रहना जरूरी है।







