रंगेहाथ धराये BSO…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) विनोद कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई उनके कार्यालय कक्ष में हुई। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अधिकारी को पटना ले गई। निगरानी विभाग के DSP आदित्य राज के मुताबिक, बारा गांव निवासी PDS दुकानदार अवधेश शर्मा के भतीजे कृष्णकांत कुमार ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इल्जाम था कि दुकान का मासिक ऑडिट पास कराने और संचालन जारी रखने के एवज में BSO ने 8 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। बुधवार को शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर BSO के कार्यालय भेजा गया।

नोट हाथ में आते ही दबोचा

जैसे ही विनोद कुमार ने 8 हजार रुपये हाथ में लिये, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के हाथ धुलवाने पर पानी का रंग बदल गया, जिससे रिश्वत की रकम छूने की पुष्टि हुई। कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। निगरानी टीम ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी BSO को हिरासत में लिया और पटना रवाना हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद उसे विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: