spot_img
spot_img

दुमका में 14 साल की बच्ची से द’रिंदगी और ह’त्या, दहला इलाका…

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : झारखंड के दुमका में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। काठीकुंड में 14 साल की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने से इलाके में आक्रोश है। जिस बच्ची को शाम ढलने से पहले घर लौट आना था, वह दरिंदों की हैवानियत का शिकार हो गई। घर से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है और आरोपितों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिये छानबीन कर रही है। घटना को लेकर कई गंभीर बातें सामने आई हैं, हालांकि कुछ दावों की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खबर है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे किशोरी घर से लगभग 700 मीटर दूर झाड़ियों के पास बंधी गाय को खोलने निकली थी। लेकिन घर लौटने के बजाय वह अपराधियों के चंगुल में फंस गई। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो मैदान के पास उसकी चप्पल और छाता मिला। इसके बाद खोजबीन के दौरान किशोरी का शव झाड़ियों में मिला। बच्ची की मौत की खबर ने पूरे गांव को गम और गुस्से में डुबो दिया। इस वारदात से गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर दिया।

पोस्टमार्टम में मुंह से लकड़ी निकलने का दावा

सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के मुंह से लकड़ी का एक टुकड़ा निकाला गया। आशंका जताई गई है कि वारदात के दौरान उसकी आवाज दबाने के लिये ऐसा किया गया होगा। हालांकि, इस दावे की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना ने ग्रामीणों के मन में एक पुराना जख्म भी हरा कर दिया है। बताया जाता है कि इसी साल 22 मई को इसी गांव की 35 साल की महिला का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। वह भी शाम के समय शौच के लिये निकली थी। उस मामले में भी यौन हिंसा और हत्या की आशंका जताई गई थी। बताया जा रहा है कि उस घटना में आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कहीं दोनों वारदातों के पीछे एक ही अपराधी या समूह तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...