spot_img

देवर-भाभी में था प्रेम प्रसंग, पति को पता चला तो भाई की कर दी हत्या, फिर कर दिया सरेंडर

Date:

spot_img
spot_img

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बत्या करने के बाद वह शव के पास बैठ फूट-फूटकर रोया। इसके बाद खुद थाना में जा कर सरेंडर कर दिया. हत्या की वजह थी, बड़े भाई की पत्नी से छोटे का प्रेम करना। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक संजय उरांव (30) तीन भाई थे। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई विनोद उरांव की कोविड टेस्ट कराकर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि संजय, उसकी पत्नी से प्रेम करने लगा था। दोनों छिपकर मिलने-जुलने लगे थे। किसी तरह इसकी भनक विनोद को लग गई। विनोद ने कई बार अपनी पत्नी व संजय को समझाने की कोशिश की। मगर वे दोनों मानने को तैयार नहीं थे।

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे विनोद और संजय घर पर अकेले थे। इसी दौरान दोनों के बीच पत्नी की बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे को मारने को उतारू हो गये। इसके बाद शाम करीब 5 बजे विनोद ने गुस्से में आकर घर में रखे लाठी-डंडे से संजय की पिटाई कर दी। इस झड़प में संजय की मौत हो गई। इधर, भाई की मौत होने के बाद विनोद शव के पास बैठ फूट-फूटकर रोने लगा। पिर घटना की सूचना खुद ही ग्रामीणों को भी दी।

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि देवर व भाभी के बीच प्रेम प्रसंग था। ग्रामीणों ने भी इसकी पुष्टि की है। यह प्रेम-प्रसंग विनोद को रास नहीं आया। शनिवार को विनोद ने भाई की हत्या करने के बाद खुद थाना पहुचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :

गुमला की बेटी अंकिता तिवारी अब तीरंदाजों को देंगी जीत का मंत्र…

Ranchi : कहते हैं, कामयाबी सिर्फ मैदान में तीर...

निशा भगत के अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, कई दिग्गज हुये शामिल…

Gumla : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से...

गुमला की नाबालिग बेटी की राजस्थान में अधेड़ से जबरन शादी, दरिंदगी…

Gumla : गुमला में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला...

जंगल में घुसते ही हैरान रह गई गुमला पुलिस, क्यों जानें…

Gumla : जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे गुमला...

गुमला में गो’लियों की बौछार से दहशत, मजदूर को लगी गो’ली…

Gumla : झारखंड में विकास की राह पर बढ़ते...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: